जनजातीय समुदाय के विकास के लिए आदि कर्मयोगी अभियान

रांची|जिला प्रशासन की ओर से जनजातीय समुदायों के विकास व सशक्तीकरण के लिए आदि कर्मयोगी अभियान की गुरुवार को शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य रांची जिले के 545 अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) बाहुल्य ग्रामों में व्यक्तियों और संस्थाओं को सशक्त बनाना, उत्तरदायी शासन को बढ़ावा देना, और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन को गति प्रदान करना है। अभियान के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त, सौरभ भुवनिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आदि कर्मयोगी अभियान का लक्ष्य जनजातीय समुदायों के लिए समावेशी विकास, शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य, और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना है। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-शासन, सामुदायिक भागीदारी, और स्थानीय संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उपविकास आयुक्त, ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान न केवल जनजातीय समुदायों के सशक्तीकरण का एक माध्यम है, बल्कि यह उत्तरदायी शासन और सामुदायिक विकास का एक मॉडल भी प्रस्तुत करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *