मृत कर्मी के परिवार की मदद के लिए आगे आए निगम कर्मी, आज वार्ता संभव

रांची नगर निगम के टैक्स कलेक्टर नकुल तिर्की की मौत से निगमकर्मियों में उबाल है। निगम के पदाधिकारियों ने बीमार नकुल तिर्की को अवकाश देने में जिस तरह की लापरवाही की, उससे आक्रोशित कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर हैं। इस वजह से निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, सड़क- नाली का टेंडर सहित अन्य शाखाओं का काम-काज ठप है। निगमकर्मी रोजाना कार्यालय के बाहर धरना पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। इसे देखते हुए निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने पीड़ित परिवार को अपने वेतन से दस हजार रुपए देने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा है। दूसरी ओर निगम के उप प्रशासक गौतम साहू ने संघ के अध्यक्ष से वार्ता की। उन्होंने मृतक की पत्नी को संविदा पर रखने का आश्वासन दिया और बकाये का भुगतान करने की बात कही। हालांकि, पीड़ित परिवार को मुआवजा और फैमिली पेंशन देने पर सहमति नहीं बनी। इस वजह से हड़ताल तोड़ने का मामला भी फंस गया। शुक्रवार को हड़ताल तोड़ने पर वार्ता होने की संभावना है। क्योंकि, निगमकर्मियों की हड़ताल से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *