एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में छाए जीएनडीयू के शूटर

अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के आठ निशानेबाजों ने कजाखिस्तान में आयोजित 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इन निशानेबाजों ने इतिहास रचते हुए किसी भी एक विश्वविद्यालय द्वारा सबसे अधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया। कुल उपलब्धियों में 5 व्यक्तिगत स्वर्ण पदक, 6 टीम स्वर्ण पदक, 1 मिक्स्ड टीम स्वर्ण पदक, 1 टीम रजत पदक, 1 व्यक्तिगत रजत पदक और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। कुलपति प्रो. (डा.) करमजीत सिंह ने खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद और बधाई दी। डीन अकादमिक मामले प्रो. (डा.) पलविंदर सिंह, रजिस्ट्रार प्रो. (डा.) केएस चाहल और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. (डा.) हरविंदर सिंह सैनी ने भी छात्रों को देश का मान बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं। स्पोर्ट्स डायरेक्टर डा. कंवर मनदीप सिंह ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *