जालंधर| बारिश के सीजन में जालंधर सिटी के ट्रैफिक में वीरवार को लोगों ने खासी दिक्कत झेली है। सिटी में 3 जगह पर ट्रैफिक में बड़ी परेशानी है। ये हैं आदर्श नगर के बाहर कपूरथला रोड, सूर्या एनक्लेव और ड्रोना गार्डन के पास कंक्रीट फ्लोरिंग रोड। वीरवार को बारिश नहीं हुई। सारा दिन तीखी धूप रही। इसके बावजूद सड़कों पर बीते दिन की बारिश का पानी जमा रहा। जहां कीचड़ के हालात हैं, वहां हालत नहीं सुधारी जा रही है। रात को स्ट्रीट लाइटें बंद होने से राहगीरों की परेशानी बढ़ जाती है। इन दिनों इन रोड्स को रोजाना हजारों लोग इस्तेमाल करते हैं, फिर भी इनकी हालत नहीं सुधारी जा रही है।


