श्रीराम सरोवर मंदिर… संकीर्तन कर महिलाओं ने प्रभु को रिझाया

जालंधर| शहर में श्री गणेश उत्सव अत्यंत धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। एक ओर जहां घरो‌ं में लोगों ने बप्पा की स्थापना की है, वहीं कई कमेटियों ने पंडाल लगाकर प्रभु को विराजमान किया गया है। मंदिरों में भी उत्सव की धूम रही।वीरवार को आरती और हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने कीर्तन कर बप्पा को रिझाया और सारे विघ्न हर लेने की मनोकामना की। पढ़िए शहर के विभिन्न पंडालों और मंदिरों से रिपोर्ट… जालंधर| बजरंग वेलफेयर सोसायटी की ओर से किला मोहल्ला में तीसरी बार गणपति जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। वीरवार को भक्तों ने प्रभु को मोदक अर्पित कर आरती की। सोसायटी के मुख्य सेवादार जय हांडा ने बताया कि सुबह-शाम प्रभु को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *