बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 528 से अधिक को रेस्क्यू किया दूध, राहत सामग्री और पशुओं के लिए चारा पहुंचा रही टीम

भास्कर न्यूज | जालंधर लगातार हुई बारिश के कारण आई बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के गांवों के लिए कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब हिमाचल प्रदेश की अकाल सेवा बाढ़ राहत टीम और सिख सेवक सोसायटी इंटरनेशनल सहारा बनी हुई है। टीम के सदस्य बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। टीम अब तक 528 से अधिक व्यक्तियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुकी है। इसके अलावा अब तक पंजाब के गांव बरामपुर, बामणी, झबकरा, मराड़ा, चकमकोड़ा, दबुरजी, जोगर, भूतना जोगर, दौलतगढ़, चिट्टी, चक राम सहाय, नवां तकला, धीरा घारा, मलकपुर और टानिया में लोगों को दूध, राहत किट और पशुओं के लिए चारा 6 कश्तियों के जरिए पहुंचाया जा रहा है। टीम के सदस्य तैनात किए गए हैं। प्रेस वार्ता में मौजूद ट्रस्ट और सोसायटी के पदाधिकारी। (दाएं) बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचा रही टीम। वीरवार को ट्रस्ट की ओर से भाई जगजीत सिंह काका वीर जी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारी बरसात के कारण पंजाब के गांवों में तबाही मची है। बाढ़ के कारण लोग छतों पर बैठे हुए हैं। उनकी फसलें पानी में डूब कर तबाह हो चुकी हैं। कुछ जानवर भी पानी में बह गए हैं। बचे हुए जानवरों के लिए खाने को चारा नहीं है। उन्होंने सरबत के भले की अरदास करते हुए बताया कि भविष्य में भी यह राहत कार्य जारी रहेंगे। परमिंदर पाल सिंह खालसा ने बताया कि सिख सेवक सोसायटी इंटरनेशनल और गुरुद्वारा नवमी पातशाही दुख निवारण चेरिटेबल अस्पातल की ओर से बाढ़ का पानी उतर जाने के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। प्रेस वार्ता के दौरान दविंदर सिंह आनंद, डॉ. हरमीत सिंह, संतोख सिंह, उजागर सिंह और सोसायटी से परमिंदर पाल सिंह खालसा भी थे। इसके अलावा कंवलजीत सिंह टोनी, मनजीत सिंह ठुकराल, प्रोफेसर बलविंदर पाल सिंह, हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, प्रिंसिपल मनदीप सिंह और अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *