करमंदीखदान में मजदूर डूबा, 19 घंटे बाद मिला शव

जांजगीर| करमंदी खदान में काम करने वाले 25 वर्षीय मजदूर विकेश बिंझवार की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच वह खदान में भरे पानी को निकालने के लिए पंप चालू करने रस्सी के सहारे नीचे उतर रहा था। इसी दौरान रस्सी टूट गई। पत्थरों से फिसलते हुए उसके सिर पर लकड़ी लगी, जिससे वह बेहोश होकर 30 फीट से अधिक गहरे पानी में गिर गया। घटना नैला चौकी क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। रात होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो सका। बुधवार सुबह टीम ने खोजबीन शुरू की और 19 घंटे बाद शव बरामद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *