शराब दुकान के परिसर में बगैर नीलामी चखना दुकान संचालित

भास्कर न्यूज | दाढ़ी ग्राम छिरहा में सरकारी शराब दुकान प्रारंभ किया गया है। यहां पर शराब पीने की व्यवस्था की गई है, लेकिन अभी तक विभागीय तौर पर शराब दुकान में अहाते के अंदर ठेके में चखना दुकान की नीलामी नहीं की गई है। इसके बाद भी शराब दुकान परिसर के अंदर चखना दुकान का संचालन हो रहा है। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी पलक नंद से रिकॉर्ड देखकर बता पाने की बात कही है। इधर, शराब दुकान के आसपास बेरोजगार लोगों द्वारा चखना दुकान लगाकर व्यवसाय किए जाने पर आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही। उन दुकानदारों को हटाने से छिरहा शराब दुकान के आसपास दुकान लगाने वाले लोगों में नाराजगी बनी हुई है। इस संबंध में कलेक्टर रणवीर शर्मा से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग से जानकारी ली जाएगी व बिना नीलामी किए चखना दुकान का संचालन किया जा रहा होगा, तो विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *