लुधियाना में युवक ने अपने दोस्त को दहर खिला दिया, जिससे आज यानी शुक्रवार को उसकी मौत हो गई है। फिरोजपुर के मुदकी गांव का यादविंदर सिंह गुरुवार शाम को गुरुद्वारा नानकसर में माथा टेकने जा रहा था। रास्ते में उसका दोस्त सुखप्रीत उसे अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया। आरोपियों ने गांव चक्रर में एक सुनसान जगह पर युवक को जहरीली चीज दे दी। युवक की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे गांव के एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने गांव के सरपंच को फोन कर मामले की जानकारी दी और मरीज को रेफर कर दिया। रात करीब 1:30 बजे अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। थाना हठूर पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में गांव डगरू का सुखप्रीत सिंह, गांव चक्रर का गुरसिमरन सिंह और बबन सिंह शामिल हैं। एक आरोपी अभी अज्ञात है। मृतक के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि उनका बेटा ट्रैक्टर-ट्रॉली में अन्य ग्रामीणों के साथ गुरुद्वारा जा रहा था। मोगा के गांव अजीतवाल के पास सुखप्रीत मिला और उसे अपनी बाइक पर ले गया। एक आरोपी गिरफ्तार
रात 11:30 बजे सरपंच सोहन सिंह का फोन आया कि उनके बेटे को बेहोशी की हालत में गांव के मीता डॉक्टर के पास लाया गया है। परिवार ने उसे नागी अस्पताल मुदकी में ले जाने को कहा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना हठूर के इंचार्ज कुलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सोप दिया जाएगा । वही फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपी सुखप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है।


