लुधियाना| सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सीआईए विंग की टीम ने एक व्यक्ति को 10 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरुणप्रीत सिंह उर्फ तनु पुत्र अमरजीत सिंह निवासी छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई है। एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ रेलवे स्टेशन के पास पुल के नजदीक चेकिंग कर रहे थे, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति से 10 किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अमृतसर से अफीम लेकर आया है। लुधियाना में उसका डीलर है। इसे वह डिलीवरी देने के लिए जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।


