भरतपुर में सर्दी का सितम जारी:ठंडी हवाएं चलने से बढ़ी ठंड, कोहरे का येलो अलर्ट, दो दिन से नहीं निकली धूप

भरतपुर शहर में दिन पर दिन सर्दी बढ़ती जा रही है। आज सुबह से धूप नहीं निकली है लेकिन, मौसम में गलन बनी हुई है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। सर्दी दूर करने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। हालांकि कोहरा नहीं है। मौसम विभाग ने आज घने कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। कल भी पूरे दिन बादल छाए रहे। धूप नहीं निकली। ठंडी हवाएं चली। जिसके कारण पूरे दिन मौसम में ठंडक बनी रही। 27 दिसंबर की देर शाम हुई बारिश के बाद अचानक जिलेभर के मौसम में बदलाव हुआ। रात में बढ़ी के कारण आज सुबह पेड़ों पर बर्फ जमी दिखाई दी। सर्दी बढ़ने के कारण लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। दिन पर दिन तापमान में गिरावट हो रही है। उत्तरी हवाएं चलने के कारण एक दो दिन ठंडी हवाएं चलेंगी। सर्दी बढ़ने के साथ बाजारों में भी सन्नाटा पड़ा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *