गढ़ा कब्रिस्तान की चारदीवारी नहीं, बनवाएं

जालंधर | भारत-पाक विभाजन के समय से गढ़ा कब्रिस्तान चल रहा है। लेकिन कब्रिस्तान की हालात बद से बदतर होती जा रही है, यहां पर साफ-सफाई से लेकर चारदीवारी ना होने से मुस्लिम समुदाय को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे बताते हुए अख्तर सलमानी ने कहा कि मुस्लिम समाज के व्यक्ति की मौत के बाद जब उसे दफनाने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे तो लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुस्लिम समाज की बार-बार अपील और मांग के बावजूद इस समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बरसात के मौसम में कीचड़ के कारण रास्ता बेहद खराब हो जाता है । सलमानी ने पंजाब वक्फ बोर्ड से मांग करते हुए कहा कि इस बड़े परेशानी को जल्द हल किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *