कड़ाके की ठंड में लोगों ने किया योगाभ्यास:स्वामी परमार्थ देव ने बताए निरोगी रहने के सूत्र, कहा- योग में समाहित सनातन संस्कृति की सांसे

दौसा जिला मुख्यालय के बजरंग मैदान में रविवार सुबह एक दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति, महिला पतंजलि योग समिति के बैनर तले हुए योग शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के केंद्रीय प्रभारी स्वामी डॉ. परमार्थ देव ने लोगों को योग करवाकर निरोगी रहने के सूत्र बताए। शिविर में बड़ी तादात में नगर समेत आस-पास से आए युवा, बुजुर्ग व महिलाओं ने योग के लाभ एवं योग के विषय में जाना। स्वामी परमार्थ देव ने कहा कि योग में सनातन संस्कृति की सांसे समाहित है। योग केवल आसन प्राणायाम ही नहीं बल्कि मन इंद्रियों से विजय प्राप्त कर ईश्वर प्राप्ति का साधन भी है। जब तक योग जन जन तक नहीं पहुंचेगा तब तक भारत निरोगी नहीं होगा। योग सनातन संस्कृति की एक ऐसी विधा है जिसे स्वामी बाबा रामदेव ने इसे जन जन तक पहुंचाया। यदि हर व्यक्ति योग करेगा तभी मानव सभ्यता स्वस्थ और जीवित रहेगी। उन्होंने कहा कि आज इतना द्वंद है, मानव इतना परेशान है कि समय नहीं निकाल पा रहा, इसलिए योग के लिए समय निकालें और अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखें। लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं। तरह-तरह की दवाइयों का उपयोग कर रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य सुधारने के बजाय और बिगड़ रहा है, इसलिए जरूरी है कि योग विधा को अपनाएं। सभी जब योग करने लगेंगे तो अपने आप यह देश स्वस्थ हो जाएगा। देश में योग क्रांति आ चुकी है इसे आगे और बढ़ाने की जरूरत है। कई बीमारियों से बचाव योग कराए शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदयरोग, मोटापा, गैस, कब्ज, कमर दर्द, सरवाईकल, स्पेडिलाइटिस, एलर्जी, दमा, अस्थमा, माईग्रेन, डिप्रेशन, जोड़ो का दर्द आदि रोगो के निवारण से संबधित योग अभ्यास कराया गया। इस दौरान डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा, पूर्व सभापति ममता चौधरी, शिवरतन नायला, रामजीलाल झंगिनियां, रमेश भण्डाना, आचार्य अंकित, ममता गुप्ता, कविता शर्मा, सुरेश शर्मा, लोकेश शर्मा संस्कृत, ओमप्रकाश गुप्ता, देवनारायण जैमन आदि मौजूद रहे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *