शहर में हर तरफ कोहरे की चादर:कम हुई विजिबिलिटी, ठिठुरते नजर आए सड़कों पर निकले लोग

शहर में मौसम में मौसम का मिजाज रविवार को बदला-बदला नजर आया। पिछले कई दिन से शहरी इलाके में मौसम साफ था, वहीं रविवार सुबह हर तरफ कोहरे की चादर नजर आई। अल सुबह कुछ दूरी पर देख पाना भी संभव नहीं था। वहीं शहर की सड़कों पर निकले लाेग सर्दी से बचाव के तमाम इंतजाम किए नजर आए। रविवार के दिन आमतौर पर शहर की सड़कें सूनी होती हैं, लेकिन रविवार को सीनियर टीचर भर्ती के कारण लोग सड़कों पर निकले। इस दोरान ये स्टूडेंट्स ठिठुरते नजर आए। खेतों पर कोहरा ही कोहरा
शहर से बाहर निकलने वाले इलाकों में हर तरफ कोहरा ही कोहरा नजर आया। शहर से सटे गांव तीन वाई, मोहनपुरा, दो एमएल आदि में सड़कों पर कुछ दूर तक देखने में भी परेशानी आ रही थी। इन सड़कों पर वाहन चालक हैड लाइट जलाए नजर आए वहीं वाहनों की स्पीड भी बहुत कम थी। यही हाल शहर से सुबह के समय निकलने वाली बसों और ट्रेनों का था। इन बसों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही। अभी और बढ़ेगी सर्दी
शनिवार शाम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस था। इसके बावजूद सर्दी का तेज असर बना हुआ था। एक्सपर्ट्स का कहना था कि इलाके में जब-जब बादल रहते हैं तो न्यूनतम तापमान बढ़ता है, लेकिन इसके बावजूद मौसम सर्द बना रहता है। अगले चौबीस घंटे में सर्दी में और तेजी आने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *