थार में एक बार सर्दी के तेवर तेज हो गए है। तापमान भी गिरकर 10 डिग्री के पास पहुंच गया है। बीती रात सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन भी बढ़ गई। रविवार को अलसुबह हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं सूरज की किरण निकलने के साथ साफ हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 24.5 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर चलने के साथ-साथ सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। दरअसल, बीते 10 दिनों से बाड़मेर जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव होने के साथ ही सर्दी तेज व नरम हो रही है। बीते कुछ दिनों से आसमान में कभी घना तो कभी हल्का कोहरा छा रहा है। गुरुवार और शुक्रवार को पूरे दिन धुंध छाई रही। हल्के बादलों की आवाजाही हो रही थी। हालांकि शनिवार को तेज धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली थी। लेकिन देर शाम को हवाएं चलने से एक बार फिर सर्दी तेज हो गई। सर्दी की वजह से मार्केट हमेशा अपेक्षा जल्दी बंद हो रहा है। रात को गर्म पेय पदार्थो, व चाय की धड़ी पर लोगों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। वहीं गली मोहल्ले में लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव करते भी नजर आए है। रविवार को सुबह हल्का कोहरा छा गया। लेकिन सूरज की किरण तेज निकलने के साथ धुंध कम हो गई। वहीं लोग घरों में ही दुबके रहें। सर्दी कम होने पर घरों से बाहर निकले। मार्केट भी सर्दी में लेट खुल रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं दिन-रात के तापमान में 14 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। सर्द हवाओं की वजह से रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस साल के दो दिनों में सर्दी के तेवर तेज होंगे। सर्द हवाएं चलने के साथ तापमान भी गिरकर 8 डिग्री के पास पहुंचने की संभावना है। फिलहाल आगामी कुछ दिनों तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बीते 9 दिनों का तापमान


