सिरसा पुलिस ने पंजाब की महिला अरेस्ट की:विदेश भेजने का दिया झांसा, वर्क वीजा के नाम पर हड़पे 1.65 लाख

सिरसा में एक महिला से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी की महिला मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंपनी मैनेजर महिला मैनेजर ने शिकायतकर्ता महिला से 5 कैंडिडेट को विदेश भेजने और पोलैंड का वर्क परमिट वीजा बनवाना था, मगर वह नहीं बना। आरोपी ने बाद में पैसे भी वापस नहीं किए। पुलिस बाकी गिरोह के बारे में भी पता लगाएगी कि उनके साथ कौन-कौन उससे जुड़े हुए हैं। आरोपी महिला की पहचान मानसी निवासी निवासी सेक्टर 110, भागोमाजरा, SAS नगर मोहाली, पंजाब के रुप में हुई है। आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि 10 जून को रानियां चुंगी सरस्वती कॉलोनी निवासी गीता थींद ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें एवीएम ग्लोबल वीजा सर्विस सेक्टर 9सी चंडीगढ़ से मैनेजर मानसी पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया था। पकडे़ जाने पर लौटाए 95 हजार पुलिस जांच के दौरान पाया कि आरोपी मानसी ने शिकायतकर्ता गीता से नवंबर 2024 में उसके 5 कैंडिडेट्स के पोलैंड वर्क परमिट वीजा लगवाने के नाम पर कुल 1 लाख 65 हजार रुपए लिए थे। जिनमें से 95 हजार रुपए की राशि का गबन आरोपी द्वारा किया गया। पुलिस ने मानसी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ में मानसी से पैसे रिकवर करवाकर शिकायतकर्ता को 95 हजार रुपए की राशि लौटा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *