पाली में आज मौसम साफ, चल रही कोल्ड वेव:इंसान क्या जानवरों की भी सता रही सर्दी, तापते नजर आए अलाव

पाली में आज संडे को मौसम साफ नजर आया। लेकिन समय के समय चल रही 10 KM प्रति स्पीड की कोल्ड वेव लोगों को तेज सर्दी का अहसास करवाने के लिए काफी थी। आलम यह था कि सुबह के समय शहर में कई चाय की थड़ियों पर लोग अलाव तापते और चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। बांगड़ हॉस्पिटल के बाहर एक चाय की थड़ी पर अलाव ताप रहे लोगों के पास एक स्ट्रीट डॉग भी अलाव तापकर सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखा। मौसम विभाग की माने तो आज रविवार को पाली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। 10 KM प्रति घंटे की स्पीड से ठंडी हवाएं चल रही थी और विजिबिलिटी 11.27 KM दर्ज की गई। अलसुबह हल्का कोहरा छाया रहा। बता दे कि पाली में कल शनिवार को घना कोहरा छाया रहा था। विजिबिलिटी कम होने के चलते वाहन चालक अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर आते जाते नजर आया था। इस सीजन का सबसे घना कोहरा शनिवार को देखने को मिला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *