पंजाब दिव्यांग टीम ने जीता बाबा नीम करौली क्रिकेट टूर्नामेंट

जालंधर| जीरकपुर पंजाब में उत्तराखंड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बाबा नीम करौली क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पंजाब डीएसीसी ने हिमाचल एचपीसीएडी को 43 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 152/5 का दमदार स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में हिमाचल की टीम 109 रनों पर सिमट गई। पंजाब की जीत में विजय कुमार की शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर नाबाद 72 रन और विपन सिंह की गेंदबाजी जिसमें 3 ओवर में 14 रन देकर हैट्रिक सहित 3 विकेट निर्णायक रही, जबकि पूरे टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अवतार भुल्लर को “टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी” चुना गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के एक हाथ से लगाए लंबे छक्के और चौकों ने दर्शकों और गणमान्यों को रोमांचित कर दिया। सम्मान समारोह में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अरुण मोंटी अरोड़ा और सेक्रेटरी आलोक के नागपाल ने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और क्रिकेट सामग्री भेंट की। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के नवीन चौहान और नवीन रावत को विशेष सराहना मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *