भिंड में 20-25 किमी की रफ्तार से चली ठंडी हवाएं:रात में हुई हल्की बूंदाबांदी, सुबह से आसमान पर छाए बादल; पारा 8.4 डिग्री

भिंड जिले में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इससे जिले में ठंड का प्रभाव और बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। जिले में पिछले तीन दिनों से बादलों का डेरा है। गुरुवार-शुक्रवार की रात तेज बारिश हुई थी, जिसके बाद से हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। शनिवार-रविवार की रात भी जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। हालांकि, रविवार को ठंडी हवाओं ने ठंडक और बढ़ा दी है। बर्फीली हवाओं से ठंड में होगा इजाफा मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर उत्तर दिशा से आने वाली बर्फीली हवाएं जारी रहेंगी। इन हवाओं के कारण ठंड में और इजाफा हो सकता है। जिले में आद्रता 65% बनी हुई है और दृश्यता केवल ढाई किलोमीटर दर्ज की गई है। इस बदलते मौसम में लोग ठंड से बचाव के उपाय कर रहे हैं। बाजारों और घरों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक जिले में मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *