दैनिक भास्कर जमशेदपुर की 14वीं वर्षगांठ और उद्योग जगत के महान विभूति रतन टाटा की 87वीं जयंती पर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स मुख्य गेट से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। 3 किलोमीटर लंबी दौड़ में हजारों लोगों ने भाग लिया। इससे पहले सभी प्रत्याशियों के बीच शर्ट का वितरण किया गया। दौड़ में पहले स्थान पर रहे बबलू टुडू को ₹3100, दूसरे स्थान पर रहे सीमा बोदरा को ₹2100 और तीसरे स्थान पर रहे बादल कश्यप को ₹1100 देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान दैनिक भास्कर की वर्षगांठ पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सुबह सात बजे शुरू हुई दौड़ दौड़ की शुरुआत जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स मुख्य गेट से सुबह 7:00 बजे शुरू हुई। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, उपायुक्त अनन्य मित्तल, सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, श्रीलेदर्स के संचालक सुशांतो डे, हातिल के संचालक व समाजसेवी अरुण बाकरेवाल, पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी, पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर एके लाल, टाटा स्टील स्पोटर्स चीफ मुकुल विनायक चौधरी, टाटा स्टील कारपोरेट कम्युनिकेशन हेड राजेश राजन, शिक्षाविद डॉ त्रिपुरा झा ने झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह तीन किमी लंबी दौड़ में शामिल हुए हजारों लोग 3 किलोमीटर लंबी दौड़ जीआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सामने से शुरू हुई जो बागे जमशेद गोल चक्कर से होते हुए जुबली पार्क मुख्य गेट फिर जुबली पार्क के आउट गेट से होकर पुन: सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल आकर समाप्त हुई। इस दौरान दौड़ के साथ-साथ दैनिक भास्कर की वर्षगांठ पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसमें प्रेम पॉल, सविता शर्मा, हर्ष प्रकाश, विवेक मैती, नमिता कुंडू और कन्हैया यादव को स्मृति चिह्न दिया गया।


