कापागोड़ा के निकट ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त; मजदूर घायल, सामान भरके मीना बाजार जा रही थी गाड़ी

भास्कर न्यूज | घाटशिला कापागोड़ा के निकट ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मजदूर जख्मी हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन और घायल मजदूर की उसी स्थिति में छोड़ मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों द्वारा ट्रैैक्टर के घायल मजदूर गालूडीह करेंजिया निवासी मेघनाथ सिंह को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। उसे कमर और चेहरे पर चोट आई है। अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसके कमर के एक्सरे कराए जाने को कहा गया। लेकिन अस्पताल में एक मात्र एक्सरे टेक्नीशियन अवकाश में रहने से उसका वहां एक्सरे का कार्य नहीं हो पाया। परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए स्थानीय निजी नर्सिंगहोम ले गए। घटना के संबंध में घायल मेघनाथ सिंह ने बताया कि गालूडीह के चंदन नामक व्यक्ति के ट्रैक्टर से गालूडीह में लगे मीना बाजार का कुछ समान लाद कर बहरागोड़ा पहुंचाया जाना था। ट्रैक्टर को गालूडीह के ही गोधा नामक चालक चला रहा था और वह मजदूर के रूप मे ट्रैक्टर में सवार था। इसी क्रम में कापागोड़ा के निकट ट्रैक्टर के पिछला टायर दोनों खुल कर अलग हो गया। इससे ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसे चोट आई है। जबकि चालक मौके रहते कूदने में सफल रहने से उसे चोट नहीं आयी। भास्कर न्यूज | खड़गपुर पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दासपुर थाना के गौरी चौक इलाके में मौजूद एक खाल से पुलिस ने एक लापता व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम किशोर लाल सिंह (55 वर्ष ) है। वह दो दिन पहले अचानक लापता हो गया था। स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम उसका शव खाल में गिरा हुआ देखा था। घटना की जानकारी पुलिस और मृतक के परिजनों को दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि खाल के किनारे से गुजरने के दौरान वह खाल में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घाटशिला | शुक्रवार को संत जोसफ कॉन्वेंट हाई स्कूल काशिदा की नौवीं तथा दसवीं कक्षा के 90 विद्यार्थियों के दल ने जमशेदपुर स्थित नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी का शैक्षा​िणक भ्रमण किया। इस विख्यात प्रयोगशाला में जाकर बच्चों को उच्चतर तकनीक व प्रयुक्ति का प्रयोग कैसे किया जाता है यह देखने तथा सीखने का मौका मिला। इससे बच्चों को भविष्य की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी खासकर विज्ञान की पढ़ाई में उनकी रुचि बढ़ेगी। इस शैक्षणिक भ्रमण में स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर अन्ना, सिस्टर रोजा, विज्ञान के शिक्षक विश्वजीत राय, मृत्युंजय पति, शालिनी, रुबीना परवीन तथा मोनालिसा दे आदि शामिल हुए। घाटशिला | शुक्रवार को जगदीश चन्द्र उच्च विद्यालय घाटशिला के प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं शिक्षकों के दल ने घोड़ाबांदा स्थित दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पैतृक गांव पहुंचा। इस क्रम में प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं शिक्षकों ने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। खड़गपुर | खड़गपुर रेलवे डिवीजन में स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत पर्यावरणीय स्थिरता और हरित पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खड़गपुर, बालासोर और मेचेदा स्थित रेलवे कॉलोनियों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने कॉलोनियों में पौधे लगाकर अपनी अपनी सक्रिय जिम्मेदारियों को निभाया। जानकारी हो कि यह पहल दक्षिण पूर्व रेलवे, खड़गपुर मंडल की स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह प्रयास स्वच्छ भारत अभियान में योगदान करने और रेलवे परिसरों में पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ाने के व्यापक मिशन का हिस्सा है। स्थानीय रेलवे प्रशासन अनुसार खड़गपुर मंडल भविष्य में भी ऐसी पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहेगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *