बस स्टैंड में लगेगा पेवर ब्लॉक, सड़क भी बनेगी

रांची | आईटीआई बस स्टैंड के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। निगम प्रशासक के निर्देश के बाद उप प्रशासक गौतम साहू ने शुक्रवार को बस स्टैंड की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्टैंड के अंदर गड्ढों को डस्ट से भरने, पानी निकासी के लिए पीसीसी रोड व ड्रेनेज सिस्टम बनाने, पाथ वे बनाने आैर पेवर ब्लॉक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने निगम की टीम को स्टैंड के कायाकल्प की विस्तृत योजना तैयार करने के लिए कहा, ताकि जल्द काम शुरू कराया जा सके। मालूम हो कि बस स्टैंड की स्थिति काफी दयनीय है। यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद निगम की टीम बस स्टैंड की सूरत बदलने में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *