रांची | झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कई जिलों के जिला जज रैंक के न्यायिक पदाधिकरियों का स्थानांतरण- पदस्थापन किया है। कई न्यायिक पदाधिकारियों को जिला जज रैंक में प्रोन्नति भी दी गई है। जमशेदपुर लेबर कोर्ट के पीठासीन अधिकारी तौफीकुल हसन को रामगढ़ सिविल कोर्ट का प्रधान जिला जज नियुक्त किया गया है। पाकुड़ सिविल कोर्ट में फैमिली कोर्ट के प्रधान जज सुधांशु कुमार शशि को दुमका सिविल कोर्ट का प्रधान जिला जज बनाया गया है। गढ़वा सिविल कोर्ट में फैमिली कोर्ट के प्रधान जज कौशल किशोर झा को गढ़वा सिविल कोर्ट का प्रधान जिला जज बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।


