दो दिन में अलग-अलग जगहों से कार्ड बदलकर 60 हजार की अवैध निकासी

गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई एटीएम मशीन से पैसा निकासी करने पहुंचे एक व्यक्ति का साइबर अपराधी ने कार्ड बदलकर खाते से 30 हजार की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित का नाम अजय कुमार है और वह सर्वोदय नगर स्थित डैम साईड के रहने वाले हैं। पीड़ित अजय ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि वह शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे पैसा निकासी करने के लिए एटीएम में पहुंचे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने कार्ड बदल दिया आैर वहां से फरार हो गया। थोड़ी देर बाद जब पैसा निकासी का मैसेज मिला तो ठगी का एहसास हुआ। डाटा हैक कर अकाउंट से 30 हजार की अवैध निकासी : गेतलातु स्थित भगवती नगर निवासी दिनेश कुमार के मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी देने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने फोन किया और डाटा हैक कर 30 हजार की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित दिनेश ने पूरी घटना की जानकारी साइबर अपराध थाने को देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दिनेश ने कहा है कि उसके मोबाइल पर सुबह लगभग 9:50 बजे 8509129083 नंबर से कॉल कर क्रेडिट कार्ड से लाईफ इंश्योरेंस प्रीमियम हटाने व वार्षिक शुल्क से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान उनके अकाउंट डाटा को हैक कर तीन बार में 30 हजार की अवैध निकासी कर ली गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *