रांची| पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद एक और दो सितंबर को विभागीय केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे। एक सितंबर को वे स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में शामिल होंगे। जबकि दो सितंबर को जल जीवन मिशन को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे। इस दौरान वे राज्य में नल जल योजना की प्रगति से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराएंगे। योजना को झारखंड में कैसे पूरा किया जाए इसपर विचार विमर्ष करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री से नल जल योजना की राशि झारखंड को उपलब्ध कराने का आग्रह करेंगे।


