सीआरसी के दिव्यांग बच्चों ने कबड्डी, शतरंज, लूडो खेले

रांची| सीआरसी रांची में नेशनल स्पोर्ट्स डे को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ शुक्रवार को योग सत्र से किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी रंजीत कुमार उपस्थित रहे। प्रतिभागियों के बीच कबड्डी, पिट्टू, शतरंज, थ्रोइंग बॉल इन टू बकेट, लूडो, म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खेलों से जुड़े विषयों पर वाद-विवाद व संगोष्ठी, शारीरिक स्वास्थ्य व नागरिक-अनुकूल गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 31 अगस्त को संडेस अॉन साइकिल कार्यक्रम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *