पहले दिन एथलेटिक्स में गुमला की टीम ने ब्वॉयज में व हजारीबाग ने गर्ल्स में गोल्ड जीते

तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में हुआ। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में गुब्बारे आकाश में छोड़ कर इसका शुभारंभ किया गया। खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बच्चो, आप अपने खेलों पर ध्यान दीजिए। खेल समेत अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने में सरकार सहयोग करेगी। अपने झारखंड के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देंगे। सरकार खेल के दौरान आप के साथ है। अभी 6 खेल से शुरूआत की गई है। आपको मनोहर टोपनो बनना है, सुमराई टेटे बनना है। यदि आप ठान लें कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनना है, तो फिर आप को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। खेल निदेशक शेखर जमुआर ने कहा कि आपके जो सपने हैं, विजन है, उसे हम पूरा करेंगे। हमारी पूरी टीम लगी हुई है। खेल सचिव मनोज कुमार ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया, मेजर ध्यानचंद, जयपाल सिंह मुंडा का स्मरण किया व बच्चों को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कल पारंपरिक खेल आयोजित होंगे। अंतिम दिन साइक्लिंग प्रतियोगिता होगी। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर दी सलामी, नृत्य देख झूमे लोग एथलेटिक्स की टीम, हॉकी टीम, आर्चरी की टीम, बैडमिंटन टीम, फुटबॉल टीम, स्वीमिंग की टीम मौजूद थी। राज्य के डे बोर्डिंग सेंटर, आवासीय केंद्र सेंटर फॉर एक्सीलेंस, खेलो इंडिया सेंटर व साई सेंटर से करीब 1100 खिलाड़ी व 40 तकनीकी पदाधिकारी सपोर्ट स्टाफ शामिल थे। सभी ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। ढोल-नगाड़े की थाप पर कलाकारों व खिलाड़ियों ने नागपुरी नृत्य का प्रदर्शन किया। पूरा मंच तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठा। अमीषा को ~3 लाख मिले अमीषा केरकेट्टा ने बॉक्सिंग में दुबई में सिल्वर मेडल जीता था। उन्हें 3 लाख की पुरस्कृत राशि भेंट स्वरूप दी गई। अदिति राय आर्चरी में गोल्ड विजेता थीं, उन्हें 1 लाख की राशि दी गई। रजनी केरकेट्टा हॉकी में गोल्ड विजेता थीं, उन्हें 1 लाख की राशि दी गई। क्रांति उरांव फुटबॉल में गोल्ड विजेता थी, उन्हें 75 हजार चेक राशि का सम्मान दिया गया। ओबमी मुर्मू एथलेटिक्स में गोल्ड विजेता थी, उन्हें 75 हजार रुपए मिले। तीन नए स्टेडियम बनेंगे खेल सचिव ने कहा कि वर्ष 2028-29 तक झारखंड में 3 नए स्टेडियम बनेंगे। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा राज्य के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रमंडल में खेल स्कूल से लेकर खेल विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। जेईपीसी संग मिल कर विभाग टैलेंट हंट का आयोजन करेगा। अक्टूबर में झारखंड में होने वाले सैफ एथलेटिक में 6 देश के खिलाड़ी भाग लेंगे। जेएसएसपीएस को ब्वॉयज एंड गर्ल्स में सिल्वर मिला : पहले दिन एथलेटिक्स में आरसीसी गुमला ने ब्वॉयज में गोल्ड, आरसीसी हजारीबाग ने गर्ल्स में गोल्ड, जेएसएसपीएस ब्वॉयज एंड गर्ल्स में सिल्वर, सीओई चंदनक्यारी ने ब्रॉन्ज व आरसीसी महुआडाड़स लातेहार ने ब्रॉन्ज जीते। बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा को 3 लाख का चेक देते खेल मंत्री व सचिव। मोरहाबादी में स्टूडेंट्स ने बैंड और खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *