पंजाब के 250 गांवों में बाढ़, 8 की मौत:उत्तराखंड में 4 जगह बादल फटा, प्रयागराज में 10 हजार घर पानी में डूबे

पंजाब के अमृतसर, पठानकोट समेत 8 जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं। 250 से ज्यादा गांवों में 5 से 15 फीट तक पानी भरा हुआ है। बाढ़ में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में शुक्रवार को बादल फटने की घटनाएं हुईं। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 11 लापता हैं। बागेश्वर के कपकोट में कई घरों को भी नुकसान हुआ है। यूपी के 17 जिले बाढ़ की चपेट में है। प्रयागराज में गंगा और यमुना पिछले दो महीनों में चौथी बार उफान पर हैं। निचले इलाकों के 10 हजार घरों में बाढ़ का पानी भर गया है। लोग यहां से पलायन कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के कटरा में बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा चार दिन से रुकी है। 26 अगस्त को यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड में 34 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र के लातूर और नांदेड़ में 50 सड़कें-पुल डूब गए हैं। देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें.. राज्यों में बारिश का हाल शहरों में बारिश का डेटा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *