आदि कर्मयोगी अभियान में सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका: नंदनवार

भास्कर न्यूज| महासमुंद सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में ग्राम सचिवों के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अभियान आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के बारे में पूरी जानकारी और दिशा निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में योजना के उद्देश्य, कार्य का तरीका और परिणाम के संबंध में आवश्यक चर्चा भी किया गया। सीईओ हेमंत नंदनवार ने कहा कि सभी सचिव इस अभियान के लिए अपने ग्राम के नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगे और सेवा प्रदायगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्त विभागों के साथ मिलकर अभिसरण की भावना से ग्रामों का विकास किया जाना अत्यंत आवश्यक है। आदिवासी विकास विभाग से मास्टर ट्रेनर निलेश खांडे ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर एक ऐसे लीडरशिप टीम तैयार करना है जो अपने ग्राम के मूलभूत आवश्यकताओं को शासन तक उचित तरीके से रख पाएं। जिससे शासन-प्रशासन उसे सही तरीके से पूरा कर पाए, साथ ही सभी योजनाओं का लाभ अंतिम मील तक संतृप्त हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *