पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद करने आगे आया पॉलीवुड:गायक सतिंदर सरताज ने 500 परिवारों को राशन भेजा, सिंगर जस्सी रेस्क्यू टीम के साथ जुटे रहे

पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार आगे आ रहे हैं। राज्य के कई जिलों में हालात गंभीर बने हुए हैं, ऐसे में कलाकार खुद मैदान में उतरकर पीड़ितों तक राहत पहुंचा रहे हैं। प्रसिद्ध सूफी गायक सतिंदर सरताज ने बड़ी पहल करते हुए करीब 500 परिवारों को राशन किट बांटी। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हर किसी को इंसानियत के नाते पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए। वहीं मशहूर पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने शुक्रवार को पूरा दिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिताया और लोगों की हर संभव मदद की। जस्सी ने भी लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन पर निर्भर रहने की बजाय अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में हाथ बंटाएं। कल राज कुंदरा आएंगे पंजाब वहीं, कल बॉलीवुड के एक्टर राज कुंदरा भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेंगे और राहत कार्यों में हिस्सा लेंगे। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से कलाकारों का इस तरह आगे आना बाढ़ पीड़ितों के लिए हौसले की बड़ी बात मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कलाकारों की मौजूदगी और उनका सहयोग प्रभावित परिवारों को भावनात्मक संबल देने के साथ-साथ राहत पहुंचाने में भी बड़ी मदद कर रहा है। अमृतसर में सरतार की टीम बांटेंगी राशन मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के बड़े सूफी गायक सतिंदर सरताज द्वारा अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी के साथ मिलकर अजनाला में करीब 500 परिवारों को राशन बांटा गया। लोगों की सहायता के लिए ये सतिंदर सरतार की टीम की बड़ी पहल है। वहीं, एक दिन पहले ही जसबीर जस्सी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक वीडियो भी जारी किया था। साथ ही साथ पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों के पक्ष में चिंता व्यक्त की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *