8 माह में 13 बार ट्रेनों पर पथराव, 10 गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में जनवरी से अगस्त 2025 तक 8 माह के बीच चलती ट्रेनों में पत्थर मारने की कुल 13 घटना हुई है। इसमें 4 नाबालिगों सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रेलवे एक्ट धारा-153 के अंतर्गत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपियों को दंडित किया गया। इस घटना में रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को चोटें लगी। शरारती तत्वों और बच्चों ने खेल-खेल में चलती ट्रेनों में पत्थर मारने की घटना को अंजाम दिया है। रेल लाईन के आसपास बसी बस्‍तियों, स्‍कूल-कॉलेज के बच्चों द्वारा जानबूझ कर या खेल-खेल में चलती ट्रेनों में पत्‍थर मारने से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियो एवं कार्यरत रेल कर्मचारियों पर जान का खतरा बना रहता है। साथ ही रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचता है। इस बात को ध्यान में रख रेल सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपनी मुहिम को तेज किया है। ट्रेनों में पत्थर मारने वालों की पतासाजी कर गिरफ्तारी की जा रही है। ट्रैक किनारे बसे लोगों से नजर रखने कहा जा रहा है। नागपुर मंडल में 15 दिन रेलवे चलाएगा अभियान दीप चन्द्र आर्य मंडल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल ने बताया 28 अगस्त से 15 दिनो का विशेष अभियान चलाया जाएगा। रेल लाइन किनारे क्षेत्र, बस्‍तियों, स्‍कूल-कॉलेजो में पार्षदों, पंचायतों के जन प्रतिनिधियों, प्राचार्यों एवं आम लोगों को जागरुक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेनों में पत्‍थर मारना कानूनी अपराध है। इससे जानमाल को होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *