रांची| सीसीएल प्रबंधन ने कई महाप्रबंधकों का तबादला कर दिया है। इससे संबंधित आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया है। सीएमएस भी नए डॉक्टर को बनाया गया है। मुख्यालय के महाप्रबंधक सह विभाग अध्यक्ष राजभाषा संजय कुमार ठाकुर को महाप्रबंधक सह विभाग अध्यक्ष वेलफेयर बनाया गया है। महाप्रबंधक सह विभाग अध्यक्ष मैनपावर समाधान रहीं कविता गुप्ता को महाप्रबंधक सा विभाग अध्यक्ष आईआर और महा प्रबंधक नियुक्ति बनाया गया है। महाप्रबंधक सह विभाग अध्यक्ष रहे प्रतुल कुमार को महाप्रबंधक सह विभाग अध्यक्ष एचआरडी बनाया गया है।


