पहली बार महिला को कमान…:रीता शांडिल्य CGPSC की अध्यक्ष बनीं

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर पहली बार महिला अफसर की नियुक्ति की है। सरकार ने पूर्व आईएएस रीता शांडिल्य को आयोग का स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। रीता शांडिल्य 2002 बैच की आईएएस हैं। वह लंबे समय तक प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। वर्तमान ने वे पीएससी की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही थीं। अब राज्य सरकार ने उन्हें स्थायी अध्यक्ष बनाकर आयोग के शीर्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी के कार्यकाल के दौरान पीएससी में घोटाला सामने आया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *