गिरिडीह में टेंपो पलटने से दो महिलाओं की मौत:पूजा करने के लिए सभी लोग धनवार से जा रहे थे मंदिर, टेंपो में सवार थे 14 लोग

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई। जमामो मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो हथियागढ़ घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। मृतकों में रुक्मणी देवी (पति जागेश्वर शर्मा) और शनिचर रजक (पिता परण बैठा) शामिल हैं। घायलों में बबीता देवी, देवन्ती देवी, फूलन देवी, सोफा देवी और सोशिला देवी हैं। सभी श्रद्धालु धनवार प्रखंड के पचरुखी गांव के निवासी हैं। जमामो स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर जा रहे थे सभी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेम्पो में 14 लोग सवार थे। सभी तिसरी प्रखंड के जमामो स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक के लिए जा रहे थे। हथियागढ़-जमामो रोड पर यह हादसा हुआ। तिसरी थाना पुलिस ने घायलों को धनवार रेफरल अस्पताल भेजा। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *