रियल्टर्स एसोसिएशन ने बढ़ाया मदद का हाथ, स्पेशल बच्चों की जिंदगी में भरी नई उम्मीद

भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर में मानवता की एक मिसाल पेश करते हुए एसोसिएशन ऑफ रियल्टर्स लुधियाना के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एनजीओ “आशीर्वाद” का दौरा किया और वहां चल रहे विशेष बच्चों के लिए समर्पित कार्यों की सराहना की। यह दौरा सरपरस्त अनुराग जोशी, प्रधान सुरिंदर कालड़ा, चेयरमैन विकास अरोड़ा और जनरल सेक्रेटरी दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।एसोसिएशन के संयुक्त बयान में कहा गया कि दुगरी स्थित आशीर्वाद एनजीओ द्वारा सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म और अन्य दिव्यांगता से जूझ रहे बच्चों को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का जो कार्य डॉ. आर.एस. सोढ़ी और डॉ. नीलम सोढ़ी द्वारा पिछले 26 वर्षों से किया जा रहा है, वह मानवता की सच्ची सेवा है। उनका उद्देश्य है कि हर बच्चा जो यहां आता है, अपने पैरों पर खड़ा हो सके और समाज में सम्मानजनक जीवन जी सके।रियल्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वे इस नेक कार्य में हर संभव सहयोग देंगे। बच्चों के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई और यह यकीन दिलाया गया कि भविष्य में भी इस सेवा कार्य में एसोसिएशन सदैव साथ खड़ी रहेगी।इस मौके पर आशीर्वाद एनजीओ के प्रबंधन ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि ऐसे सहयोग से उन्हें हौसला मिलता है और बच्चों की प्रगति में नई रफ्तार आती है।इस अवसर पर एसोसिएशन से मीट प्रधान जतिंदर बावा, संयुक्त सचिव विकास मेहता, कोषाध्यक्ष चरणजीत सिंह, आकाश खोसला, संजीव अग्रवाल, मनवीर सचदेवा, पुष्प्रीत सिंह, कार्यकारी सदस्य तुषार शर्मा और सजल कालड़ा भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *