ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़:सरायकेला में 20 ग्राम नशीला पदार्थ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। आरआईटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर रोड नंबर-32 स्थित सरकारी शौचालय के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 110 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ का वजन 20 ग्राम से अधिक है। एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार तस्करों में संजय गोस्वामी, सिरिल जोजो और राहुल लोहड़ा हैं। ये लोग लंबे समय से इलाके में ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे थे। स्थानीय युवाओं में नशे का प्रसार हो रहा था। पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। एसडीपीओ ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी को नहीं बख्शा जाएगा। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब इनके संपर्कों और गिरोह की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *