गोड्डा के मेहरमा में चोरी का खुलासा:किराएदार ने की थी चोरी, 65 हजार रुपए और जेवरात बरामद

गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में एक चोरी का मामला सुलझा लिया गया है। सिद्ध-कान्हू चौक के पास स्थित एक मकान से नगदी और जेवरात की चोरी हुई थी। मकान मालकिन एक सप्ताह के लिए बिहार के रजौन गई हुई थीं। एसपी मुकेश कुमार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। जांच में पता चला कि चोरी उसी मकान में किराए पर रहने वाले छोटू कुमार साह उर्फ अर्जुन कुमार साह ने की थी। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर थाना ललमटिया के लौहंडिया बाजार स्थित उसके घर से चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामद सामान में 65 हजार रुपए नगद, सोने के कान के झुमके, टीका, नाक की बेसर समेत कई जेवरात शामिल हैं। इसके अलावा चांदी की मछली, सिक्के, ढेला और कटोरी भी बरामद की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *