देर रात परिजनों का विरोध प्रदर्शन हुआ खत्म:7 घंटे हजारीबाग में थाने के सामने पड़ा रहा शव, चतरा में आज होगा अंतिम संस्कार

हजारीबाग सदर एसडीओ की पत्नी का अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने शव के साथ लोहसिंहना थाने के सामने जम कर प्रदर्शन किया। यहां परिजनों का प्रदर्शन देर रात 10.30 बजे तक जारी रहा। परिजनों ने शव को लगभग सात घंटे तक थाने के सामने रख आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रशासनिक आश्वासन मिलने के बाद घेराव समाप्त किया गया। चतरा में आज होगा अंतिम संस्कार हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी का अंतिम संस्कार चतरा जिले के सिमरिया के बेलगडा गांव में किया जाएगा। यहां सदर एसडीओ अशोक कुमार का पैतृक आवास है।प्रशासन से आश्वासन मिला कि बहुत जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मृतक अनीता देवी के परिजन ने बताया कुछ लोग सदर एसडीओ अशोक कुमार की ओर से थाने पर आए थे। उन लोगों के साथ वार्ता के बाद सहमति बन की रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में मायके पक्ष के लोग भी पहुंचेंगे। ——————————– इस खबर को पढ़ें…. अवैध संबंध को लेकर हजारीबाग SDO का पत्नी से विवाद:पीड़िता का भाई बोला- जलने की सूचना दे फोन काटा, इलाज के दौरान मौत हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ पत्नी अनिता कुमारी को जलाने के आरोप में लोहसिंघना थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। एसडीओ के साले राजू कुमार गुप्ता की लिखित शिकायत पर दर्ज एफआईआर में एसडीओ के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर में राजू कुमार ने कहा है कि बहन बार-बार कहती थी कि उसके पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होता था। इस मामले में एक बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी। तब एसडीओ ने कहा था कि आगे शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *