रांची| अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को युवाओं को क्षेत्र भ्रमण के अंतर्गत पतरातू घाटी, पतरातू डैम, पर्यटन विहार का भ्रमण कराया गया। इसके बाद रांची विधायक सीपी सिंह से मुलाकात हुई। इसके बाद जेल मोड़ स्थित संग्रहालय में युवाओं को पारंपरिक चीजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर जिला युवा अधिकारी रांची रोशन कुमार, वाई बी एन के प्रिंसिपल डॉ. अंजनी कुमार व अन्य मौजूद थे।


