निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन

रांची| मोरहाबादी स्थित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में शनिवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की सचिव सीमा शर्मा, प्रिंसिपल विजय कुमार शर्मा और छात्र-छात्राओं द्वारा केक काटकर की गई। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने कैरोल गाया। सभी बच्चे सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर स्कूल पहुंचे थे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मौके पर सचिव और प्रिंसिपल ने क्रिसमस पर्व के महत्व को बताया। कहा- यह पर्व लोगों में प्यार व भाईचारा स्थापित करने के लिए मनाया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *