रांची | मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव में चल रहे तीसरी भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन कई स्पर्धा हुए। इसके पूमसे वर्ग में झारखंड प्रथम एवं ओडिशा दूसरे स्थान पर चल रही है। क्योरूगी वर्ग में भी झारखंड पहले स्थान पर चल रही है। इसमें देशभर के 700 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मेडल वितरण समारोह में डॉ. एसएन यादव, ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष फिरोज अहमद व अन्य मौजूद थे।


