रांची| वीवीपीएस रांची में की एजुकेशन सर्विसेज एंड कंसल्टेंसी की ओर से एक मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर के 33 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिन्होंने स्नातक कोर्सेज, प्रवेश प्रक्रियाओं और छात्रवृत्ति के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की। मेले में विद्यार्थियों को इन विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने और अपने प्रश्नों का उत्तर प्राप्त करने का अवसर मिला। स्कूल की प्रिंसिपल जया प्रसाद ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी होंगे।


