रांची| रांची योग कल्चर ने 28वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल और क्लब योगा चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार को देशप्रिय क्लब में किया। कार्यक्रम का उद्घाटन योगदा आश्रम के स्वामी शिरानंद जी, स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, डॉ. रीना सेनगुप्ता एवं मुरारी लाल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता 6 ग्रुप में आयोजित की गई, जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


