गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर 2.47 लाख रुपए की ठगी

रांची | गेल इंडिया लिमिटेड का गैस बिल अपडेट करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 2.47 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में हिनू डोरंडा के रहने वाले जय कुमार डे ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह गेल इंडिया लिमिटेड से बोल रहा है। उसने कहा कि आपका इस महीने का गैस बिल अपडेट नहीं है। उसने जय कुमार डे के वाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लि​क करने के बाद ठगी हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *