शिविर में पहुंचे 744 उपभोक्ता, 565 शिकायतों का हुआ निवारण

रांची | नया स्मार्ट मीटर लगाने व बिजली बिल नहीं मिलने की समस्या को लेकर जेबीवीएनएल की ओर से आयोजित शिविर में शनिवार को 744 उपभोक्ता पहुंचे। इनमें से 565 उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण शिविर में ही कर दिया गया। सबसे अधिक स्मार्ट मीटर से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने की समस्या लेकर लोग शिविर में आए। ऐसे 505 उपभोक्ता शिविर में पहुंचे थे, जिनमें से 419 का मोबाइल नंबर शिविर में ही लिंक कर दिया गया। बिजली बिल नहीं मिलने की समस्या वाले 93 उपभोक्ता शिविर में पहुंचे। 83 की समस्या का समाधान शिविर में ही किया गया। वैसे उपभोक्ता जिनका मोबाइल नंबर स्मार्ट मीटर से लिंक नहीं है, वे जेबीवीएनएल के वाट्सएप नंबर 9155029417 पर अपने बिजली बिल के फोटो के साथ मोबाइल नंबर भेज सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *