डाबा थाने के क्षेत्र में रहने वाली युवती नेहा लोहारा ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक्टिवा चोर की कोशिश नाकाम कर दी। जानकारी के अनुसार नेहा अपने घर में थी जब सीसीटीवी कैमरे में उसने देखा कि एक युवक उसकी स्कूटी के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहा है। पहले तो नेहा ने युवक को वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन जब उसने चोरी करने की कोशिश की तो नेहा ने तुरंत अपने पति को फोन किया और कार्रवाई करने का निश्चय किया। पति ने पड़ोसी रोहिताज सिंह और उनकी प|ी को सूचना दी। इस बीच नेहा ने डंडा उठाकर खुद ही युवक को रोकने का साहस दिखाया। जिसका पीछा करते हुए पड़ोसी भी आरोपी को पकड़ने के लिए साहस दिखाते हुए आ गए। इसके बाद रोहिताज सिंह, उनकी पत्नी और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सबने मिलकर चोर पर डंडों से वार किया और शोर मचाकर उसे खदेड़ दिया। जिस बीच आरोपी मौके पर गिर गया और पकड़ा गया। पुलिस को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


