कार्तिक का हुआ अंतिम संस्कार

लुधियाना| सुंदर नगर चौक पर सात दिन पहले गोली मारकर की गई इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन की हत्या के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी हुई। सिविल अस्पताल में डॉ. रोहित रामपाल, डॉ. अभिषेक मंगला और डॉ. कक्कर की टीम ने मेडिकल जांच की। रिपोर्ट में सामने आया कि कार्तिक को तीन गोलियां लगी थीं। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया और बाजवा नगर श्मशान घाट पर भारी भीड़ के बीच अंतिम संस्कार किया गया। हजारों की संख्या में लोग नम आंखों से अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज दिखाकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद परिवार संस्कार के लिए राजी हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *