छत्तीसगढ़ में 14 मंत्रियों के गठन को लेकर मचा सियासी घमासान जारी है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, इस मामले में जो लोग बोल रहे हैं, उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा रखना चाहिए। रमन सिंह ने उदाहरण देते हुए बताया कि हरियाणा में 13.5 की बजाय 14 मंत्रियों की व्यवस्था सालों से चल रही है और अगर कोई कोर्ट में जा रहा है, तो वह अपना हक इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन न्यायालय का फैसला ही अंतिम होगा, इसमें किसी भी प्रकार की चिंता की बात नहीं है। 14 मंत्री होते हैं तो यह अच्छा- रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि, अगर कैबिनेट में 14 मंत्री होते हैं तो यह अच्छा ही है। महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि, मैं छत्तीसगढ़ में भला हूं, विधानसभा बढ़िया से चल रही है, पक्ष-विपक्ष दोनों हैं और जब अध्यक्ष निष्पक्ष होता है, तो सब ठीक चलता है। मीडिया वाले कभी कुछ बना देते हैं तो कभी कुछ, लेकिन मेरा आग्रह है कि मुझे छत्तीसगढ़ में ही रहने दिया जाए। भूपेश बघेल को अब किसी ज्ञान की आवश्यकता नहीं डॉ. रमन सिंह ने बिलासपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को अब किसी ज्ञान की आवश्यकता नहीं, क्योंकि पांच साल के शासनकाल में उन्होंने काफी अनुभव अर्जित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल के शासन में उनके कई मामले कोर्ट में चल रहे हैं, और आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर। उन्होंने कांग्रेस की हिंदुत्व के खिलाफ विचारधारा पर भी सवाल उठाए। इसके अलावा, सलवा जुडूम को लेकर बी. सुदर्शन रेड्डी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में इसे बंद करने का नुकसान उन्हीं ने किया।


