आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात समेत 25 हजार चोरी

भास्कर न्यूज| महासमुंद शहर से लगे बीटीआई मार्ग में स्थित रमन टोला में एक मकान में अज्ञात चोरो ने दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी 25 हजार की चोरी कर ली। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जिस घर में चोरी हुई वह बिजली कंपनी के लाइनमैन का घर है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। रमनटोला स्थित लाइनमैन विजय वर्मा ने महासमुंद थाना प्रभारी शरद दुबे को बताया कि सुबह 10 बजे वह अपने कार्यालय चला गया था। दोपहर करीब 2 बजे लंच में घर आया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में आलमारी के लॉकर में रखा हुआ सोने चांदी के जेवरात और नगद 25 हजार रुपए गायब थे। चोर मुख्य दरवाजे से पहुंचा था। चोरी के समय घर में कोई नहीं था। उसका परिवार दूसरे गांव गए है। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली में दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड की भी पहुंची। डॉग 100 मीटर आगे जाने के बाद लौट गई। टीआई दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *