महासमुंद| कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम टेमरी स्थित राधेश्याम कोल्ड स्टोरेज के बाजू सूने मकान से अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरातों कीमत करीब 60 हजार बताई जा रही है। कोमाखान पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। ग्राम टेमरी निवासी मनोज कुमार साहू ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया कि 10 दिसबंर की सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.50 के बीच किसी अज्ञात चोर द्वारा दरवाजे का ताला तोडकर मेरे घर में घुसकर कमरे के अंदर रखे गोदरेज अलमारी को बलपूर्वक खोलकर एवं लाकर मे रखे जेवरात को चोरी कर ले गए। जब वह घर पहुंचा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी को देखा तो उसमें से जेवरात गायब थे। जिसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार घर में रखे डेढ़ तोला सोने हार, 12-12 तोले की चांदी की दो पायल, चांदी का चेन, पायल, ब्रेसलेट और चांदी की गणेश की मूर्ति चोरी हो गई है। मनोज और उसकी पत्नी गीतांजलि खरियार रोड के सपना लॉज में काम करता है। उनके बच्चे हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं।


